हल्द्वानी के हिमांशु पांडे ने टॉप की CDS परीक्षा, जानिए कैसे की तैयारी

By New31 Uttarakhand

संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) परीक्षा में हिमांशु पांडे ने आल इंडिया स्तर पर पहली रैंक पाकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। हिमांशु का चयन भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून के लिए हुआ है। हल्द्वानी के रहने वाले हिमांशु बचपन से सेना में अफसर बनना चाहते थे। बेटे की उपलब्धि से परिवार उत्साहित है। वहीं पिथौरागढ़ के विनय पुनेठा ने दसवीं रैंक हासिल की है। सीडीएस का फाइनल रिजल्ट यूपीएससी की वेबसाइट upsconline.nic.in पर देखा जा सकता है।संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सीडीएस परीक्षा का परिणाम शुक्रवार देर शाम जारी किया। देश में पहला स्थान पाने वाले हिमांशु की इंटरमीडिएट तक की शिक्षा हल्द्वानी के एबीएम स्कूल से हुई। 12वीं में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। स्व. विपिन चंद्र त्रिपाठी इंजीनियरिंग कालेज द्वाराहाट अल्मोड़ा से बीटेक की शिक्षा प्राप्त की। हिमांशु इंजीनियरिंग की पढ़ाई के साथ निरंतर सेना में जाने की तैयारी में जुटे रहे।

एनडीए व सीडीएस के लिए पिछले चार साल से इलाहाबाद व बेंगलुरू जाकर साक्षात्कार व मेडिकल देते रहे। कोरोना काल की बंदिशों में घर से निकलकर एक के बाद एक साक्षात्कार दिए। वर्त्तमान दिनों में हिमांशु टयूसन पढ़ाकर देर शाम घर आते फिर तयारी में जुट जाते |साधारण परिवार के रहने वाले हिमांशु के पिता कमल पांडे कांट्रेक्टर के साथ सुपरविजन का काम करते हैं। मां दुर्गा पांडे गृहिणी हैं। माता-पिता का सपना था कि बेटा फौज की वर्दी पहने। हिमांशु की बड़ी बहन भावना एसबीआइ में प्रोविजनल आफिसर पद पर अहमदाबाद में कार्यरत हैं। छोटा भाई योगेश बीकाम की पढाई कर रहा है।


पिथौरागढ़ के विनय ने हासिल की दसवीं रैंक

यूपीएससी में जिले के तीन युवाओं की शानदार सफलता के बाद सीडीएस परीक्षा में जिले के एक युवक ने देश भर में 10 वी रैंक हासिल कर जिले को गौरवान्वित किया है। जिला मुख्यालय के नजदीकी सिलपाटा गांव के रहने वाले विनय पुनेठा ने सीडीएस की परीक्षा में 10 वीं रैंक हासिल कर शानदार सफलता हासिल की है। न्यू वीयरशिवा स्कूल के छात्र रहे विनय ने लखनऊ से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। स्नातक के बाद सीडीएस की परीक्षा में वे सफल रहे।विनय के पिता मनोज पुनेठा लिंक रोड क्षेत्र में व्यवसाय करते हैं, माता माधवी पुनेठा गृहिणी हैं। विनय की सफलता से सिलपाटा गांव में खुशी की लहर है। नगर के तमाम लोगों ने विनय की शानदार सफलता पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Date : 06-June-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.