हल्द्वानी से पिथौरागढ़, मुनस्यारी और चंपावत के लिए गौलापार हेलीपैड से हेली सेवा शुरू होगी

By New31 Uttarakhand

उड़ान योजना के अंतर्गत एक सप्ताह के भीतर हल्द्वानी से पिथौरागढ़, मुनस्यारी और चंपावत के लिए गौलापार हेलीपैड से हेली सेवा शुरू होगी। हेली सेवा शुरू करने को लेकर जिलाधिकारी वंदना सिंह ने हेरिटेज एविएशन के जी एम मनीष भंडारी के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।हेरिटेज एविएशन के जीएम श्री भंडारी ने जिलाधिकारी वंदना सिंह को बताया हैरिटेज एविएशन द्वारा कुमाऊं के हल्द्वानी से जल्द ही हेली सेवा शुरू की जाएगी।

इसके लिए कंपनी को मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविशन, भारत सरकार से अनुमति प्राप्त हो चुकी है, साथ ही यूकाडा से एनओसी भी प्राप्त हो चुकी है। जिलाधिकारी ने जल्द से जल्द हेली सेवा शुरू करने को लेकर एसडीएम हल्द्वानी तथा पीडब्ल्यूडी को समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए जिससे पहाड़ के लोगों को लाभ मिल सके।हैरिटेज के जीएम मनीष भंडारी ने बताया कि हल्द्वानी से 07 सीटर हेलीसेवा शुरू होगी जो कि हल्द्वानी से पिथौरागढ़ , हल्द्वानी से मुनस्यारी और हल्द्वानी से चंपावत के लिए संचालित की जाएगी। यह सेवा एक दिन में तीनों जगहों के लिए दो बार उड़ान भरेगी। इस तरह से इन तीनो जगहों पर एक दिन में हेली सेवा के जरिए 06 बार आना और 06 जाना हो पाएगा। फिलहाल एक हेली हल्द्वानी में रहेगा और हेलीपोर्ट पर हर समय 02 पायलट और 04 इंजीनियर रहेंगे।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.