मौसम विभाग ने आज यूपी और बिहार के कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बिहार की बात करें तो यहां लगभग 10 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा मौसम विभाग ने दक्षिण के राज्यों में एक बार फिर से बारिश की रफ्तार तेज पकड़ने की भविष्यवाणी की है।
देश के कई राज्यों को तर करने के बाद अब मानसून उत्तर भारत के राज्यों में अपना प्रभाव दिखाने लगा है। हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड में बारिश की रफ्तार काफी तेज हो गई है जिसके चलते जान-माल के नुकसान की भी खबर आने लगी है। इन सब के अलावा मौसम विभाग ने आज यूपी और बिहार के कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
यूपी के इन जिलों में भारी बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, मऊ, जौनपुर, मैनपुरी, रामपुर, कासगंज, सीतापुर, बहराइच, आजमगढ़, वाराणसी, भदोही, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और आसपास के इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इन सभी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
बिहार के इन 10 जिलों में बारिश के आसार
बिहार के 10 जिलों बेगूसराय, पटना, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगडिया, भागलपुर, मुंगेर एवं बांका, किशनगंज में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। प्रशासन ने अधिकारियों को सतर्क रहने के लिए कहा है।
DATE- 03. AUGUST. 2022
PENNDE BY – MANISHA