‘कोई पार्टी शामिल हो या न हो, मैं जरूर जाऊंगा…हरभजने दिया बयान

By New31 Uttarakhand

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने कहा है कि अयोध्या में राम मंदिर का आगामी प्राण प्रतिष्ठा समारोह एक महत्वपूर्ण अवसर होगा। उन्होंने लोगों से कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भाग लेने और आशीर्वाद लेने का आग्रह किया।शुक्रवार को एक इंटरव्यू में भज्जी ने कहा, ‘देश के लोगों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। प्राण प्रतिष्ठा निकट आ रही है और मैं अधिक से अधिक लोगों को समारोह में भाग लेने और आशीर्वाद लेने के लिए प्रोत्साहित करता हूं। यह एक ऐतिहासिक दिन है। भगवान राम सभी के एक देवता हैं और यह महत्वपूर्ण है कि उनके जन्मस्थान पर एक मंदिर बनाया जा रहा है। हर किसी को इसका हिस्सा बनना चाहिए।’हरभजन ने मंदिर जाने के अपने इरादे की पुष्टि करते हुए कहा, ‘मैं धर्म और भगवान का भक्त अनुयायी हूं। मैं आशीर्वाद लेने के लिए मंदिरों, मस्जिदों और गुरुद्वारों में जाता हूं। जब भी मौका मिलेगा, मैं मंदिर जरूर जाऊंगा। यह सौभाग्य की बात है कि मंदिर का उद्घाटन हमारे जीवनकाल में हो रहा है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देता हूं, जिनके नेतृत्व में यह मंदिर बन रहा है।कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया था कि भाजपा राजनीतिक उद्देश्यों के लिए मंदिर समारोह का उपयोग कर रही है। इसके जवाब में भज्जी ने कहा, ‘कौन क्या कहता है ये अलग मामला है, पर सही बात यह है कि यह जो मंदिर बनने जा रहा है, यह हम सभी का सौभाग्य है कि हमारे दौर में यह चीजें हो रही हैं। हमें वहां जाना चाहिए, आशीर्वाद लेना चाहिए। मैं तो यही कहूंगा कि कोई जाए न जाए, मेरी जो भगवान में आस्था है, जो मेरा एक यकीन है, मैं तो जरूर जाऊंगा।’

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.