हल्द्वानी निवासी अपूर्व सिंह कार्की का बॉलीवुड में दिखा जलवा, मिला ये अवार्ड??

By New31 Uttarakhand

बता दें की उत्तराखंड वासियों के लिए अच्छी खबर है कि जहां एक और उत्तराखंड को फिल्मों की शूटिंग के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन बनाने के प्रयास किया जा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ हल्द्वानी निवासी अपूर्व सिंह कार्की को बेस्ट डायरेक्टर का फिल्म फेयर अवार्ड मिला है यह अवार्ड उनको रविवार को मुंबई में कार्यक्रम में उनकी फिल्म ‘ एक बंदा काफी है’ के लिए दिया गया। उनकी यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है मनोज बाजपेई ने इस फिल्म में दमदार एक्टिंग की है।

हल्द्वानी निवासी अपूर्व के पिता जी एस कार्की वन विभाग में डिप्टी डायरेक्टर रहे थे और उनकी प्रारंभिक शिक्षा नैनीताल के द होली अकादमी से हुई और 2005 में अपूर्व दिल्ली चले गए और उसके बाद उन्होंने डायरेक्शन के क्षेत्र में बेहतर काम किया और आज बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाकर साबित कर दिया की हुनर पहचान का मोहताज नहीं होता। अपूर्व की इस फिल्म को बेस्ट एक्टर का अवार्ड भी मिला है, इसके अलावा फिल्म के बेस्ट स्टोरी, बेस्ट डायलॉग का अवार्ड भी दिया गया है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.