विधानसभा, सचिवालय और अन्य सरकारी सेवा में नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले नटवरलाल को हल्द्वानी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा सरकारी नौकरी लगाए जाने के नाम पर लोगों से तीन करोड़ की ठगी की है।
एसपी सिटी ने जानकारी देते हुए बताया की आरोपी का नाम रितेश पांडे है, जो कि लंबे समय से लोगों से विधानसभा सचिवालय और अन्य सरकारी सेवाओं में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी कर रहा था। वहीं आरोपी के खिलाफ नैनीताल और उधम सिंहनगर में कई मुकदमे दर्ज हैं। शातिर नटवरलाल को मुखानी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के उत्तराखंड रक्षा मोर्चा तथा बाद में कांग्रेस में बड़े नेताओं के साथ संबंध रहे हैं। जिसके चलते आरोपी सरकारी नौकरी दिलाने के अलावा खनन पट्टे में पार्टनरशिप के नाम पर भी लोगों को ठगा करता था। वर्ष 2017 से पहले की कांग्रेस सरकार में वह कई लोगों को ठग चुका है।
एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ सभी थानों से अपराधी के इतिहास के बारे में जानकारी ली जा रही है। एसपी सिटी ने कहा कि आरोपी की सारी संपत्ति जिसका वह ब्यौरा ना दे पाए उसे जप्त कर दिया जाएगा। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम में थाना अध्यक्ष दीपक बिष्ट, एसआई जितेंद्र सिंह सोराडी, कॉन्स्टेबल नरेंद्र सिंह राणा,नरेंद्र सिंह ढोकती आदि मौजूद रहे।
हल्द्वानी: 3 करोड़ रुपए से ज्यादा की ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, सरकारी नौकरी के नाम पर बनाता था शिकार