उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री , भाजपा के वरिष्ठ नेता का हुआ निधन

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड के पूर्व कैबीनेट मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता राम प्रसाद टम्टा का बीते दिन 74 साल की उम्र में निधन हो गया | राम प्रसाद टम्टा बागेश्वर के दो बार के विधायक रहें हैं | वहीं बीते दिनों उनकी तबियत अचानक खराब हो गई थी | जिसके चलते उन्हें अस्पताल लाया गया था | जिसके बाद बीते सुबह अचानक उनका निधन हो गया | पूर्व कैबिनेट मंत्री भाजपा के वरिष्ठ नेता राम प्रसाद टम्टा का 74 साल की उम्र में निधन हो गया है | बता दें कि राम प्रसाद टम्टा बागेश्वर से दो बार के विधायक रहें हैं | वहीं बीते दिनों अचानक तबियत खराब हो गई थी | जिसके बाद उनके परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए | फिर उन्हें बागेश्वर स्थित उनके घर ले आए | वहीं रात में अचानक उनकी तबियत बिगड़ने पर उन्हें हल्द्वानी ले जाया गया | जहां पर एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था | जिसके बाद बीती सुबह उनका निधन हो गया |

बता दें कि राम प्रसाद टम्टा साल 1993 में पहली बार बागेश्वर सीट से विधायक चुने गए थे | वहीं राज्य गठन के बाद हुए पहले चुनाव में वह बागेश्वर सीट से एक बार फिर विधायक चुने गए | साथ ही वह एनडी तिवारी सरकार में समाज कल्याण मंत्री भी रहे | हालांकि वह साल 2007 और 2012 का चुनाव हार गए | बता दें कि राम प्रसाद टम्टा साल 1971 में कांग्रेस से जुड़े थे | लेकिन 2017 के विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने पर उन्होंने कांग्रेस को अलविदा कह दिया था | जिसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गए थे |

राम प्रसाद टम्टा बेहद सादगी भरा जीवन जीते थे | वह अकसर रोडवेज की बस में सफर करते थे | वहीं बागेश्वर में उनके चाहने वालों की भी कमी नहीं थी | साथ ही वे अब भी लगातार राजनीति में सक्रिय रहते थे और भाजपा के कार्यक्रमों में उनकी उपस्थिति बनी रहती थी | बता दें कि राम प्रसाद टम्टा के निधन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सांसद अजय टम्टा और परिवहन मंत्री चंदन राम दास समेत कई नेताओं ने दुख जताया है |

Date : 8-MAY-2022

Penned by Reeta

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.