यहां बड़ा हादसा होने से टला, स्कूल बस में लगी आग

By New31 Uttarakhand

बता दें की बच्चों को लेकर स्कूल जा रही शैंम्फोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल की बस में अचानक मोटाहल्दु में आग लग गई बस में अचानक धुआं देखा ड्राइवर ने तत्परता दिखाकर बस को रोका और आसपास स्थानीय लोगों की मदद से सभी बच्चों को सुरक्षित बस से बाहर निकाल लिया गया।बता दें की इस बीच आग ने भयंकर रूप ले लिया मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी द्वारा आग बुझाया गया।

साथ ही आपको बता दें की तब तक बस जलकर पूरी तरह राख हो गई , फिलहाल बस में आग कैसे लगी इसके पुष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है हालांकि प्रथम दृष्टि या शार्ट सर्किट आग लगने का कारण माना जा रहा है वही सुबह-सुबह इस घटना की खबर मिलने के बाद ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया, अभिभावकों में भी अपने बच्चों के प्रति चिंता होने लगी, लेकिन सभी बच्चों को सुरक्षित स्कूल पहुंच लिया गया।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.