इस दिन आएगा ‘फाइटर’ का ट्रेलर??

By New31 Uttarakhand

बता दें की जवान, पठान, गदर 2, एनिमल, ड्रीम गर्ल 2, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी और कई अन्य हिट फिल्मों के साथ 2023 एक शानदार साल रहा है। अब, सभी की निगाहें 2024 पर टिकी हैं। इस साल ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर की फिल्म ‘फाइटर’ पहली बड़ी रिलीज होगी। वॉर और पठान की सफलता के बाद इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। ‘फाइटर’, 25 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिलीज होने वाली है। इसी कड़ी में इसके ट्रेलर की टाइमिंग और रिलीज पर बड़ा अपडेट सामने आया है। ‘फाइटर’ का ट्रेलर सोमवार 15 जनवरी को एक अनूठी प्रचार रणनीति के तहत लॉन्च किया जाएगा। ट्रेलर भारत के सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जाएगा। यह आईमैक्स स्क्रीन के साथ-साथ चुनिंदा पीवीआर और आईनॉक्स सिनेमाघरों पर भी उपलब्ध होगा।

वहीं ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण अभिनीत ‘फाइटर’ का ट्रेलर 3 मिनट, 23 सेकेंड लंबा होगा। हर कोई इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का ट्रेलर देखने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक है।इस गणतंत्र दिवस पर एक शानदार ट्रेलर और ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के लिए सिद्धार्थ आनंद पर भरोसा किया जा सकता है। उन्होंने पिछले साल शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ के साथ शानदार प्रदर्शन किया था। आधिकारिक विवरण के अनुसार, ‘फाइटर शमशेर पठानिया नाम के एक महत्वाकांक्षी युवक की कहानी सुनाएगा, जिसे भारतीय सशस्त्र बलों का नायक बनने के लिए भारतीय वायु सेना में भर्ती होने के बाद अपनी बाधाओं को दूर करना होगा। फाइटर दर्शकों को एक्शन, ड्रामा और शानदार हवाई एक्शन प्रदर्शन से भरी एक मनोरंजक यात्रा पर ले जाने का वादा करती है।’सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के सहयोग से वायाकॉम18 स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत, ‘फाइटर’ सिनेमाई प्रतिभा का प्रतीक है। दिल दहला देने वाले एक्शन और देशभक्ति के उत्साह का सहज मिश्रण, यह फिल्म एक अद्वितीय सिनेमाई अनुभव की गारंटी देती है। फिल्म को लेकर फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.