आज यानी (बुधवार) को आपका मोबाइल फोन अचानक वाइब्रेट करने लगे तो घबराने की जरूरत नहीं है।बता दें की यह आपदा के दौरान आपको सुरक्षित करने के लिए भेजे जाने वाले अलर्ट की टेस्टिंग है। वहीं वाइब्रेट होने के साथ ही मोबाइल पर एक अलर्ट भी आएगा।दरअसल, दूरसंचार विभाग की ओर से राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से आपदाओं के दौरान आपातकालीन संचार को बढ़ाने और नागरिकों की सुरक्षा के लिए एक सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का परीक्षण किया जाना है।
साथ ही आपको बता दें की विभाग की ओर से बीएसएनएल, एयरटेल, जियो और वीआई के साथ मिलकर यह तकनीकी परीक्षण किया जा रहा है।बता दें की दूर संचार विभाग के डिप्टी डायरेक्टर जनरल अशोक कुमार रावत ने बताया, परीक्षण अवधि के दौरान, लोगों को उनके मोबाइल पर कृत्रिम आपातकालीन अलर्ट प्राप्त होगा। ऐसे में इस दौरान घबराएं नहीं। ये अलर्ट नियोजित परीक्षण प्रक्रिया का हिस्सा है।