बता दें की पॉपुलर पिज्जा चेन Domino’s ने भारतीय बाजार में अपने लार्ज पिज्जा रेंज की कीमत को लगभग आधा कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लार्ज वेजिटेरियन पिज्जा की कीमत 799 रुपये से घटाकर 499 रुपये और नॉन-वेज लार्ज पिज्जा की कीमत 919 रुपये से घटाकर 549 रुपये तक कर दी है.
साथ ही आपको बता दें की इसी मीडिया रिपोर्ट में कीमत घटाने की वजह भारतीय बाजार में बढ़ रहे कंपीटिशन को बताया गया है. यह रिपोर्ट 4 अक्टूबर को पब्लिश हुई थी. हालांकि, इसके बाद जुबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया कि फिलहाल कीमतें घटाई जरूर गई हैं, लेकिन इसका कारण कंपीटिशन नहीं है.