बर्फ से सराबोर हुईं देवभूमि की वादियां

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड में बुधवार को दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और चारधाम समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई। वहीं, औली में लंबे समय बाद बर्फबारी होने से वादियां बर्फ से सराबोर नजर आईं। साथ ही आपको बता दें की ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के साथ ही निचले इलाकों में पाला पड़ने से ठंड बढ़ गई है। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज मैदानी इलाकों में कोहरा छाने का अलर्ट है।

बुधवार को बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, लाल माटी सहित नीती और माणा घाटियों में बर्फबारी हुई। हनुमान चट्टी तक भी बर्फबारी हुई। औली में 12 दिसंबर को तक बर्फबारी हुई थी, लेकिन उसके बाद मौसम तो कई बार बदला लेकिन बारिश और बर्फबारी नहीं हुई। जिससे ऊंची चाटियां बर्फविहीन हो गई। लेकिन अब बर्फबारी होने से पर्यटक भी वादियों में बर्फ का लुत्फ उठाते नजर आए। उधर, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में हल्की बर्फबारी हुई। बता देने की लंबे इंतजार के बाद हुई बर्फबारी से सेब बागवानों के काश्तकारों के चेहरे खिल गए हैं। वहीं ऊपरी इलाकों में बर्फबारी से निचले इलाकों में ठंडी हवाएं चलने से ठंड बढ़ गई है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.