कोरोना महामारी के चलते पिछले साल उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं नहीं हो पाई थी। बोर्ड ने छात्रों की पूर्व की परीक्षाओं के परिणाम के आधार पर ही परीक्षा परिणाम जारी किया था। कोरोना महामारी अब कमी आई है। जिसके चलते शिक्षा विभाग पूर्व की भांति ही इस बार 28 मार्च से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं करवा रहा है। बोर्ड परीक्षा में कोविड गाइड लाइन का पालन किया जाएगा। परीक्षा देने के लिए आने वाले छात्रों की थर्मल स्क्रीनिग होगी। इसके अलावा सैनिटाइजर से छात्रों के हाथों को साफ कराया जाएगा। वहीं छात्रों को उचित दूरी पर बैठाया जाएगा। परीक्षा 28 मार्च से 19 अप्रैल के बीच आयोजित होगी .
शुक्रवार को बोर्ड की सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि देहरादून में बीते दिन आयोजित एक बैठक में 28 मार्च से हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को कराने का फैसला लिया गया है. परीक्षाएं 19 अप्रैल तक आयोजित की जानी है|
दरअसल 9 अप्रैल के ही दिन नवोदय विद्यालय की हाईस्कूल में संस्कृत एवं इंटरमीडिएट में अंगेजी व कृषि संबंधि परीक्षाएं होनी थी. इस कारण नवोदय की की परीक्षा को देखते हुए हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की 9 अप्रैल के दिन आयोजित परीक्षा की तिथि को आगे बढ़ाकर 19 अप्रैल को आयोजित की जाएगी. बता दें कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में कुल 243,229 छात्रों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है. परीक्षा के लिए देशभर में 1333 केंद्र बनाए गए है
Date : 24th March 2022
Penned By Reeta Joshi