पाकिस्तान में कराची के हिंदू मंदिरों में हो रही तोड़फोड़, जानिए क्या है कारण

By New31 Uttarakhand

 पाकिस्तान के कराची शहर में हिंदू मंदिर में देवताओं की मूर्तियों में तोड़फोड़ की गई. पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय के पूजा स्थलों में तोड़फोड का यह ताजा मामला है. पुलिस ने बताया कि कराची कोरंगी इलाके के श्री मारी माता मंदिर में बुधवार को देवी-देवताओं की मूर्तियों के साथ तोड़फोड़ की गई. मंदिर कोरंगी थानाक्षेत्र में ‘जे’ इलाके में स्थित है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर को मुआयना करने के बाद मामले के बारे में पूछताछ की | कोरंगी के थाना प्रभारी फारूक संजरानी ने कहा कि पांच से छह अज्ञात संदिग्ध मंदिर में दाखिल हो गए और वहां तोड़फोड़ करने के बाद फरार हो गए. उन्होंने बताया कि मंदिर पर हमला करने वाले अज्ञात संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है. पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदू आबादी के मंदिरों को अक्सर भीड़ द्वारा निशाना बनाया जाता है. अक्टूबर में, कोटरी में सिंधु नदी के तट पर स्थित एक ऐतिहासिक मंदिर को अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर निशाना बनाया था |

इस संबंध में कोटरी थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. आधिकारिक अनुमान के मुताबिक, पाकिस्तान में 75 लाख हिंदू रहते हैं. हालांकि, समुदाय के अनुसार देश में 90 लाख से अधिक हिंदू हैं. पाकिस्तान की अधिकतर हिंदू आबादी सिंध प्रांत में बसी है. वे अक्सर कट्टरपंथियों द्वारा उत्पीड़न की शिकायत करते हैं |

Date : 09-June-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.