माल रोड पर दिल्ली के युवकों ने की स्टंटबाजी,हुआ ये

By New31 Uttarakhand

मसूरी में स्टंटबाज बाइकर्स और कार चालक लोगों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। माल रोड पर दिल्ली के पर्यटक कार से स्टंट करते नजर आए। युवक कार की छत पर बैठकर और खिड़की से लटककर बेखौफ स्टंट करते रहे। जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध भी किया।वीकेंड पर मसूरी में पर्यटकों की काफी भीड़ रही। माल रोड पर पर्यटक परिवार और बच्चों के साथ घूमते-फिरते दिखे। पर्यटकों के बीच कुछ बाइकर्स और कार चालकों के स्टंटबाजी से लोग परेशान दिखे। रविवार सुबह माल रोड पर दिल्ली नंबर की कार में सवार युवकों के स्टंट से लोग सकते में आ गए।

वहीं एक युवक चलती कार की छत पर बैठा तो दूसरा खिड़की से बाहर निकलकर सेल्फी लेता नजर आया।युवकों की इन हरकतों पर स्थानीय लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई। पुलिस ने स्टंटबाजी करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं किए जाने पर आक्रोश भी जताया। स्थानीय निवासी सुमित कुमार ने बताया कि माल रोड में इस तरह के स्टंटबाजी से दूसरे लोगों को परेशानी होती है। माल रोड पर काफी दबाव रहता है। ऐसे में हादसे का डर बना रहता है।स्टंटबाजी और तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उनके वाहनों को सीज किया जाएगा।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.