राममय हुआ देहरादून…सीएम आवास में हुई भजन संध्या

By New31 Uttarakhand

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही दून का माहौल राममय हो गया है। एक तरफ सीएम आवास में श्रीराम भजन संध्या का आयोजन किया गया तो दूसरी तरफ शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा शहर राम के रंग में नजर आया।सीएम आवास पर श्रीराम भजन संध्या में शामिल होने के लिए राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह, पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व कई पार्टी विधायक भी पहुंचे।सबसे सुंदर कांड का पाठ हुआ और उसके बाद प्रसिद्ध भजन गायिका स्वाति मिश्रा ने अपने राम भजनों से पूरे वातावरण को राममय कर दिया।

मुख्यमंत्री आवास में भजन संध्या के आयोजन के लिए विशेष प्रबंधन किया गया था। उधर, बालाजी सेवा समिति की ओर से श्रीराम मंदिर नगर निमंत्रण यात्रा निकाली गई। आकर्षण का केंद्र रही श्रीराम मंदिर के मॉडल की झांकी के दर्शन के लिए दून में रामभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम के भजनों से दून गूंज उठा। बता दें की समिति की ओर से हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज से श्रीराम मंदिर नगर निमंत्रण यात्रा निकाली गई। इसमें भगवान श्रीराम के साथ माता सीता, राम दरबार, लड्डू गोपाल, हनुमान जी की झांकी दूनवासियों के आकर्षण का केंद्र रही।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.