साइबर ठगों ने बिछाया है ये नया जाल??

By New31 Uttarakhand

अयोध्या में मंदिर निर्माण के नाम पर भी साइबर ठगों ने ठगी का जाल बिछाया है। साइबर ठग लोगों को चंदे के नाम पर फोन कर रहे हैं। इस दौरान उनसे तमाम तरह की जानकारियां मांगकर उनके खातों में भी सेंध लगाई जा रही है। हालांकि, अभी तक एसटीएफ या साइबर थाने में कोई शिकायत नहीं आई है। लेकिन, एसटीएफ ने इस मामले में लोगों को सतर्क रहने अपील की है।मालूम हो कि राममंदिर निर्माण के लिए जन्मभूमि ट्रस्ट को इतनी धनराशि मिली है कि अब तक उसका कुछ हिस्सा ही खर्च हो पाया है।

बता दें कि देश में हर बड़े आयोजन या क्रियाकलापों से संबंधित मौकों को साइबर ठग भुनाने से पीछे नहीं रहते हैं। इनमें चाहे चारधाम यात्रा के दौरान हेली सेवा हो या फिर कुछ और। अब साइबर ठगों ने मंदिर निर्माण में चंदे की मांग कर रहे हैं।लोगों को इस तरह के फोन आ रहे हैं जिनमें मंदिर निर्माण के लिए तमाम संगठनों का हवाला देते हुए चंदा मांगा जा रहा है। इनमें कुछेक लोगों ने रकम जमा कराई लेकिन इसकी शिकायत अभी फिलहाल पुलिस से नहीं की गई है। बंजारावाला निवासी अरुण कुमार के पास शनिवार को एक फोन आया जो कंप्यूटरीकृत फोन कॉल थी। इसमें उनसे चंदे के लिए 100, 200 और इससे अधिक के लिए तमाम नंबर दबाने के लिए कहा जा रहा था।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.