कर्फ्यू में मिलेगी इतने घंटे की ढील, बंद रहेगी इंटरनेट सेवा??

By New31 Uttarakhand

बता दें की हल्द्वानी हिंसा मामले में अब जिला प्रशासन ने कर्फ्यू में ढील की समय सीमा बढ़ाने का फैसला किया है। अब मंडी गेट शनिबाजार रोड से पश्चिम का क्षेत्र, रेलवे बाजार रोड से पश्चिम दिशा का पूरा क्षेत्र, गोलचा कंपाउंड स्थित एफसीआई वाले क्षेत्र में सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक छूट रहेगी। शेष कर्फ्यू वाले क्षेत्र में सुबह आठ बजे से 11 बजे तक छूट रहेगी। यहां पहले दिन नौ से 11 बजे तक छूट दी गई थी।डीएम वंदना की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं से जुड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठान व दुकानें संचालित होंगी। क्षेत्र के जन-सामान्य का आवश्यक वस्तुओं के क्रय-विक्रय के लिए दुकानों तक आना-जाना कर सकेंगे।

अनावश्यक आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, कर्फ्यू में छूट के दौरान बाहरी आवाजाही पूर्ण रूप से बंद रहेगी। ढील अवधि के दौरान सभी तरह की दुकानें खुली रहेंगी। लेकिन इंटरनेट सेवा पूर्ण रूप से बंद रहेगी। कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्र के निवासियों का क्षेत्र से बाहर प्रवेश व निकास प्रतिबंधित रहेगा। कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्र के विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं, विश्वविद्यालय की परीक्षाओं, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र दिखाये जाने के बाद परीक्षा अवधि में परीक्षा स्थल तक आवागमन की अनुमति दी जाएगी। इसी प्रकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों के कार्मिकों को परीक्षा केंद्र तक बोर्ड ड्यूटी, व परीक्षा ड्यूटी के लिए आवागमन की अनुमति दी जाएगी।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.