हल्द्वानी में लगातार बढ़ रहे अपराध, अब यहां सीने में छुरा घोंपा

By New31 Uttarakhand

बता दें की शहर में वारदात का सिलसिला थम नहीं रहा है। बीते रविवार को रामपुर रोड पर युवक की हत्या, फिर दस तिकोनिया में युवक को गोली मारने की घटना के बाद शुक्रवार को काठगोदाम में शिक्षा विभाग के कर्मचारी को चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया गया। घायल को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी और हालत गंभीर बनी हुई है।मूल रूप से ज्योलीकोट निवासी विक्रम सिंह को (35) काठगोदाम में परिवार समेत रहते हैं। बीच वह ओखलकांडा के माध्यमिक स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मी के पद पर हैं।

उनकी पत्नी अर्चना काठगोदाम में न्यू टैक्सी स्टैंड के सामने खाने के होटल का संचालन करती है। शुक्रवार रात विक्रम और अर्चना होटल पर बैठे थे।अर्चना ने बताया कि रात करीब साढ़े नौ बजे तीन युवक शराब की बोतल लेकर दुकान पर आए। उन्होंने खाने का ऑर्डर दिया और शराब की बोतल टेबल पर रख दी। विक्रम ने युवकों से शराब पीने के लिए मना किया तो विवाद हो गया। इस बीच हुई गहमागहमी के बाद युवक ने विक्रम के सीने में चाकू घोंप दिया जिससे विक्रम गिर पड़ा। इसके बाद चारों आरोपी अपने वाहन में बैठकर फरार हो गए।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.