दुनिया में एक बार फिर कोरोना वायरस पैर पसारने लगा है. कुछ महीनों पहले स्थिति कंट्रोल में लग रही थी लेकिन अब एक बार फिर मामले भी ज्यादा आ रहे हैं, और मौत के आंकड़ो में भी इजाफा हो गया है. इन बदलते ट्रेंड को समझते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी जारी कर दी है. नई लहरों को लेकर सावधान कर दिया गया है.
आपको बता दें कि भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 20,528 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 49 मरीज़ों की मौत भी हो गई है. जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य मंत्रालय की एक रिपोर्ट के अनुसार सक्रीय मामलों की संख्या बढ़कर 143,449 हो गई है. साथ ही राष्ट्रव्यापी वैक्सीनेशन अभियान के तहत अबतक 199.98 करोड़ वैक्सीन के डोज़ लगाए जा चुके हैं.
उत्तराखंड में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 118 नए मरीज मिले
बात करें उत्तराखंड की तो 24 घंटे के भीतर कोरोना के 118 नए मरीज मिले हैं. जबकि 53 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं. वहीं, एक्टिव केस की संख्या 577 पहुंच गई है. पिछले 24 घंटे में एक मरीज की मौत हुई है. प्रदेश में सैंपल पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 9% है.
उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, एक जनवरी 2022 से लेकर अभी तक प्रदेश में 94,648 मामले सामने आ चुके हैं. जिसमें से 90,428 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 95.54% है. वहीं, इस साल अब तक 284 मरीजों की मौत हुई है.
पिछले 24 घंटे का आंकड़ा
जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो 24 घंटे में देहरादून में 79 कोरोना केस मिले हैं. वहीं, देहरादून में 79, हरिद्वार में 15, नैनीताल में 13, उत्तरकाशी में 3 नए मरीज मिले हैं. वहीं, पिथौरागढ़, टिहरी गढ़वाल, अल्मोड़ा और उधमसिंहनगर में दो-दो नए मरीज मिले हैं.