दो कारों की भिड़ंत में दंपत्ति की मौत, दो बच्चों समेत अन्य घायल

By New31 Uttarakhand

उधम सिंह नगर के किच्छा में दो कारों की जोरदार भिड़त हुई है | नैनीताल के लालकुआं निवासी पति पत्नी की कारों की भिड़ंत में मौत हो गई | जबकि उनके दो बच्चे गंभीर रूप से घायल भी हो गए | बच्चो को रुद्रपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है | हल्द्वानी मार्ग पर नैनीताल जिले के लालकुआं जवाहर नगर निवासी अमित सक्सेना अपनी पत्नी दीप्ति सक्सेना और दो बच्चों के साथ अपने चाचा की बरसी पर बरेली जा रहे थे, तभी हल्द्वानी मार्ग पर सामने से आ रही कार से अमित सक्सेना की कार को जोरदार टक्कर लग गयी| अमित सक्सेना की कार टकराने के बाद सड़क किनारे गड्ढे में चली गई, वहीँ घटना में अमित सक्सेना और दीप्ति सक्सेना की दर्दनाक मौत हो गई | सूचना पर किच्छा कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कोतवाली पुलिस ने करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बमुश्किल कार से बाहर निकाला| दंपति की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है |दूसरी कार का चालक बरेली निवासी राजीव कुमार भी घायल हो गया जिसे पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है

Date : 29th March 2022

Penned By News 31 Uttarakhand

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.