कोरोना की डरावनी रफ्तार, लगातार दूसरे दिन 40% का इजाफा, पिछले 24 घंटे के दौरान देश में 7240 नए केस

By New31 Uttarakhand

देश में कोरोना वायरस एक बार फिर तेजी से फैलता दिख रहा है. बीते दो दिन से कोरोना के नए मामलों की संख्या में 40 प्रतिशत का इजाफा हो रहा है. कल जहां 5233 नए केस आए थे, वहीं आज 7240 नए मामले सामने आए हैं | 

देश में पिछले 24 घंटे में 7240 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 32 हजार 490 हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 3 हजार 591 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं, जिसके बाद रिकवरी का आकड़ा 4 करोड़ 26 लाख 49 हजार 301 हो गया है. बता दें कि बीते तीन महीनों से देश में कोरोना के मामलों में काफी गिरावट आई थी, लेकिन बुधवार को 93 दिनों के बाद एक दिन में पांच हजार से ज्यादा मामले सामने आए. अब आज यह आंकड़ा सात हजार के पार चला गया है |

सिर्फ महाराष्ट्र से आए 2710 नए केस

महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,710 नए मामले सामने आए जो करीब चार महीने में सबसे ज्यादा दैनिक मामले हैं. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या अब दस हजार के करीब पहुंच गई है. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नए मामलों के बाद राज्य में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 78,98,815 हो गई है |

मुंबई में डराने वाले हैं आंकड़े

विभाग के मुताबिक, राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 9,806 है. राज्य में इस साल 17 फरवरी को 2,797 मामले मिले थे. मंगलवार को महाराष्ट्र में कोविड-19 के 1,881 नए मामले सामने आए थे जबकि सोमवार को 1,036 मामले मिले थे. अधिकारियों ने बताया कि मुंबई शहर में बुधवार को संक्रमण के 1,765 नए मामले सामने आए जबकि एक दिन पहले 1,242 नए मामले सामने आए थे |

Date : 09-June-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.