CORONA UPDATE : देश में पिछले 24 घंटो में 15,528 नए मामले दर्ज़, 25 लोगों की मौत

देश में पिछले 24 घंटो में 15,528 नए मामले दर्ज़
देश में पिछले 24 घंटो में 15,528 नए मामले दर्ज़
By New31 Uttarakhand

नई दिल्ली- भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 15,528 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,37,83,062 हो गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,43,654 हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 25 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,25,785 हो गई. देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,43,654 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.33 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 610 की कमी दर्ज की गई

आपको बता दें की देश में अभी तक 4 करोड़ 31 लाख 13 हजार 623 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं. पिछले 24 घंटे में 16113 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं. जबकि पिछले 24 घंटे में 25 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई…देश में अभी रिकवरी रेट 98.74 फीसदी है. वहीं डेली पॉजिटिविटी रेट 3.32 फीसदी है. जबकि साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 4.57 फीसदी है. देश में अभी तक 87.01 करोड़ लोगों की कोरोना टेस्टिंग हो चुकी है. वहीं पिछले 24 घंटे में 4,68,350 सैंपल की टेस्टिंग हुई.

उत्तराखंड में कोरोना के मामले बढ़ने का क्रम जारी है

उत्तराखंड की बात करें तो उत्तराखंड में कोरोना के मामले बढ़ने का क्रम जारी है। प्रदेश में सोमबार को
कोरोना संक्रमण के 117 नए मामले मिले हैं, जबकि 25 संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं। आज कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है। पिछले 24 घंटे मे प्रदेश में 117 व्यक्ति संक्रमित पाए गए और इसके साथ ही संक्रमण दर बढ़कर 8.20 प्रतिशत हो गई। राज्य सरकार के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, सर्वाधिक 82 व्यक्ति दून में संक्रमित पाए गए।

बता दें की स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार को 1310 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 82, नैनीताल में 12, हरिद्वार में सात, अल्मोड़ा और उत्तरकाशी में एक-एक, चमोली, टिहरी और पौड़ी में तीन-तीन व ऊधमसिंह नगर में पांच संक्रमित मिले हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 95.44 प्रतिशत और संक्रमण दर 8.20 प्रतिशत दर्ज की गई।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.