दुनिया में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नही ले रहा है| वर्ष 2019 में कोरोना संक्रमण की शुरुवात चीन से ही हुई थी | जिसके बाद एक-एक करके दुनिया के सभी देश इससे प्रभावित हुए और लाखो की संख्या में लोगो की मौत भी हुई | एक बार फिर चीन में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। इसके चलते देश के फाइनेंशियल हब शंघाई में लॉकडाउन लगा दिया गया है| जिसके तहत प्रतिबंधों को और सख्त कर दिया गया है। यहां के लोगों को कोरोना टेस्ट कराने तक घरों के भीतर ही रहने के निर्देश दे दिए गए हैं। शंघाई प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार लॉकडाउन वाले इलाके मे रहने वाले लोगों को घर के भीतर ही रहना होगा और जरूरत के सामानों की डिलिवरी की जाएगी। लॉकडाउन के दौरान शहर में जरूरी कारोबार को छोड़कर सभी दफ्तरों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। चीन ने शंघाई में चरणबद्ध लॉकडाउन की शुरुआत की है |
Date : 29th March 2022
Penned By Reeta Joshi