अब फोन पर नहीं सुनाई देगी कोरोना कालर ट्यून

By New31 Uttarakhand

कालर ट्यून की वजह से इमरजेंसी काल में देरी होती है। कालर ट्यून से परेशान रहने वाले लोगों के लिए अब अच्छी खबर है। करीब दो साल बाद सरकार कोरोना कालर ट्यून से लोगों को छुटकारा देने जा रही है | बता दें कि कोरोना को लेकर लोगों को जागरुक करने के लिए इस कालर ट्यून को शुरू किया गया था। करीब दो साल बाद सरकार ने इसे बंद करने का फैसला किया है। कोरोना महामारी की शुरुआत के समय से दूरसंचार प्रदाताओं ने कोविड-19 के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए कॉल से पहले कालर ट्यून बीमारी के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लगाई थी | दो साल बाद अब सरकार को कई ऐसे आवेदन मिले हैं, जिसमें कहा गया है कि ये संदेश अपने उद्देश्य को पूरा कर चुके हैं और कई बार आपात स्थिति के दौरान महत्वपूर्ण कॉल में देरी होती है| कोरोना कालर ट्यून से अक्सर लोग परेशान रहते हैं। सरकार का कहना है कि कालर ट्यून ने लोगो के बीच जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य को पूरा किया है |

अमिताभ बच्चन ने कालर ट्यून को दी थी आवाज

शुरुआत में कोरोना कालर ट्यून को अभिनेता अमिताभ बच्चन ने आवाज दी थी। कालर ट्यून के जरिये बिग बी कोरोना से बचाव और सावधानियों के बारे में बता रहे थे। इसके बाद जसलीन भल्ला ने कालर ट्यून को आवाज दी थी। इस बारे आधिकारिक सूत्रों ने कहा है , ‘‘स्वास्थ्य मंत्रालय अब देश में महामारी की स्थिति में सुधार के मद्देनजर इन ऑडियो क्लिप को हटाने पर विचार कर रहा है, जबकि महामारी के खिलाफ सुरक्षा उपायों के बारे में जन जागरूकता फैलाने के अन्य उपाय जारी रहेंगे’’ |

Date : 28th March 2022

Penned By Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.