लोकसभा चुनाव में भी बागेश्वर उपचुनाव का कार्ड खेल सकती कांग्रेस

By New31 Uttarakhand

लोकसभा चुनाव में भाजपा को कड़ी चुनौती देने के लिए कांग्रेस नई रणनीति के साथ मैदान में नजर आएगी। पार्टी बागेश्वर उपचुनाव की तरह ऐसे चेहरों पर दांव लगा सकती, जिनका चुनाव क्षेत्र में बड़ा जनाधार है, बेशक वे कांग्रेस पृष्ठभूमि के नहीं है।बागेश्वर में पार्टी ने आप के टिकट पर चुनाव लड़े चेहरे पर दांव लगाकर उपचुनाव को रोचक और चुनौतीपूर्ण बना दिया था। बता दें की पार्टी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस पारंपरिक चेहरों पर दांव लगाकर चुनावों को सिर्फ रस्मी नहीं बनाना चाहती। उसका इरादा पांच लोकसभा सीटों पर उलटफेर करने व सत्तारूढ़ भाजपा को चौंका देने का है।इसलिए पार्टी अब पांचों लोकसभा सीट पर उन चेहरों की तलाश में जुटेगी, जो भाजपा के लिए मुश्किलें पैदा कर सकते हैं। इसके साथ ही पार्टी समान विचारधारा वाले दलों को साथ लेकर आगे बढ़ेगी।उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों के कई नाम सामने आ रहे हैं। इनमें से कुछ पहले ही कन्नी काटते दिखाई दे रहे, तो कुछ अघोषित रूप से खुद को प्रत्याशी के तौर पर पेश कर रहे हैं। ऐसे में आगामी चुनाव के रण में कौन महारथी होगा, आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प रहेगा।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.