उत्‍तराखंड विस चुनाव में ‘आप’ के मुख्यमंत्री पद का चेहरा रहे कर्नल अजय कोठियाल भाजपा में शामिल

By New31 Uttarakhand

उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद का चेहरा रहे कर्नल अजय कोठियाल अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। मंगलवार को देहरादून स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वह भाजपा में शामिल हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।माना जा रहा है कि पार्टी उन्हें कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दे सकती है।

कर्नल कोठियाल और उनके समर्थकों ने हाल में ही आम आदमी पार्टी से त्यागपत्र दिया था। इसके बाद से ही उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा थी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कौशिक समेत अन्य नेताओं के साथ कई बार की वार्ता के बाद कर्नल कोठियाल ने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल होने पर सहमति जता दी थी।जून 2013 में केदारनाथ में आई आपदा के बाद धाम के पुनर्निर्माण में कर्नल कोठियाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सेवानिवृत्ति के बाद वह युवाओं को सेना में भर्ती के लिए प्रशिक्षण देने में जुट गए।

वहीं उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के चुनाव से पहले कर्नल कोठियाल ने आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल होकर राजनीतिक पारी की शुरुआत की।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कर्नल कोठियाल को उत्‍तराखंड में आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया। आम आदमी पार्टी ने 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन वह एक सीट भी नहीं जीत पाई।

Date : 24-May-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.