पहाड़ से मैदान तक पारा गिरने से बढ़ रही ठंड

By New31 Uttarakhand

बता दें की बीते कुछ दिनों से प्रदेशभर के तापमान में बदलाव दिख रहा है। पर्वतीय जिलों में सुबह-शाम ठंड का अहसास होने लगा है। जबकि, रात के न्यूनतम तापमान में भी कमी दर्ज की जा रही है। हालांकि, मैदानी इलाकों में दिनभर धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में पाला जमने लगा है। इससे ठंड बढ़ने लगी है। केदारनाथ व बदरीनाथ समेत चारों धामों में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड होने लगी है।

वहीं रात को यहां का तापमान शून्य तक पहुंच रहा है, जिससे पानी भी जमने लगा है। धाम में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड होने से तीर्थयात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, दिन में धूप खिलने से मौसम सुहावना हो रहा है।मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बृहस्पतिवार को दून का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। जबकि रात का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.