दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 50 दिन बाद आखिरकार जेल से बाहर आ चुके हैं। बता दे सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को एक जून तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी है। वही शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में केजरीवाल को कई शर्तों के साथ जमानत देने का आदेश दिया और साथ ही 2 जून को केजरीवाल को सरेंडर करने के लिए भी कहा। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल पर चुनाव प्रचार के लिए किसी भी तरह की कोई भी पाबंदी नहीं लगाई है।
हालाकि सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम ज़मानत मिलने के बाद तिहाड़ जेल से 50 दिन बाद बाहर निकले केजरीवाल ने कहा की उन्होंने कहा था की वो जल्द बाहर आएंगे और आ गए। सबसे पहले वो हनुमान जी के चरणों में वंदना करना चाहते है, हनुमान जी के आशीर्वाद से ही आज वो सभी लोगो के बीच मौजूद है। साथ ही केजरीवाल ने कहा की सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहते है क्युकी देश भर के करोड़ों लोगों ने अपनी दुआएँ, और अपना आशीर्वाद उनके लिए भेजा। साथ ही सुप्रीम कोर्ट के जजों का भी शुक्रिया अदा करना चाहते है जिनकी वजह से आज वो सभी लोगों के बीच मौजूद है। जिसके बाद आगे उन्होंने कहा की हम सबको मिलकर देश को तानाशाही से बचाना है वो तन, मन, धन से लड़ रहे है और तानाशाही के ख़िलाफ़ संघर्ष कर रहे है, लेकिन 140 करोड़ लोगों को तानाशाही के ख़िलाफ़ लड़ना होगा।