सीएम धामी का हुआ हैदराबाद में स्वागत, तस्वीरों के साथ किया अपना अनुभव साझा

सीएम धामी का हुआ हैदराबाद में स्वागत, तस्वीरों के साथ किया अपना अनुभव साझा
सीएम धामी का हुआ हैदराबाद में स्वागत, तस्वीरों के साथ किया अपना अनुभव साझा
By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की तस्वीरों को अपनी फेसबुक पर भी साझा किया और उन्होंने लिखा, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत शीर्ष नेतृत्व के सानिध्य में दो दिवसीय बैठक में उपस्थित रहूंगा।

वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए थे। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पहुंचने पर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया।

बता दे की दो दिवसीय कार्यकारिणी में प्रदेश से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री और कार्यकारिणी के सदस्य त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी हैदराबाद पहुंचे । भाजपा शासित मुख्यमंत्रियों और पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री धामी ने भी बैठक में भाग लिया। उन्होंने बैठक की तस्वीरों को अपनी साझा भी किया।

Date -03/07/2022
penned by -Naina

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.