सीएम धामी ने लांच किया रोजगार प्रयाग पोर्टल और युवा उत्तराखंड एप, जानिए पूरी खबर

By New31 Uttarakhand

देहरादून में आयोजित उत्तराखंड युवा महोत्सव में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 10 हजार से भी अधिक युवाशक्ति को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने रोजगार प्रयाग पोर्टल और युवा उत्तराखंड एप को लांच किया। साथ ही सेवायोजन कार्यालयों में स्वरोजगार केन्द्रों का शुभारंभ भी किया।

साथ ही मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर रोजगार मेलों के माध्यम से चयनित 17 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए। साथ ही विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया। बता दें की इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, विधायक खजानदास, मेयर सुनील उनियाल गामा भी मौजूद रहे।

सीएम धामी ने कहा कि देवभूमि के युवा न केवल प्रतिभा संपन्न एवं सामर्थ्यवान हैं, बल्कि मेहनती भी हैं। अनेक क्षेत्रों में हमारे प्रदेश की प्रतिभाओं ने देश और दुनिया में राज्य का नाम रोशन किया है। देश और राज्य का भविष्य युवाओं की शक्ति पर निर्भर है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रदेश की युवा शक्ति को रोजगार के सुअवसर मुहैया कराने में युवा महोत्सव जैसे कार्यक्रम मील के पत्थर साबित होंगे।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.