बता दें की कपकोट के चिल्ठा में बर्फबारी के बीच एक बाल योगी की तपस्या खूब चर्चाओं में है। चिल्ठा मंदिर में निवास करने वाले बाल योगी का बर्फबारी के बीच योगाभ्यास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। स्थानीय निवासी एडवोकेट केएस बिष्ट ने बताया कि बाल योगी बाबा कई सालों से चिल्ठा में रहकर तपस्या करते हैं। स्थानीय लोगों को योगाभ्यास भी कराते हैं। बागेश्वर में उच्च हिमालयी क्षेत्र में सोमवार की रात एक बार फिर हिमपात हुआ।
वहीं उच्च हिमालयी क्षेत्र से सटे इलाकों की पहाड़ियां बर्फ से लकदक हो गई हैं।बागेश्वर में बर्फबारी के कारण ठंड में इजाफा हो गया है। सुबह और शाम काफी ठंड पड़ने लगी है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस था।मंगलवार सुबह तक आसमान बादलों से ढंका था। बारिश के आसार बन रहे थे। सुबह 10 बजे बाद बादल छंटने लगे। धूप खिल आई। दोपहर बाद आसमान फिर बादलों से घिर गया। बारिश, बर्फबारी के आसार बने हुए हैं।