ट्रेन के टॉयलेट में मिला बच्चा

By New31 Uttarakhand

बता दें की जिसका कोई नहीं होता, उसका खुदा होता है। कुछ ऐसी ही कहावत सही हुई है पांच माह के एक बच्चे के साथ। दून के एक मुस्लिम परिवार को ट्रेन के टॉयलेट में लावारिस हालत में पड़ा मिला। बच्चे को वह अपने घर ले आए। अब उसके वारिस का इंतजार है।जीएमएस रोड व्योमप्रस्थ निवासी फर्नीचर व्यवसायी फैयाज अहमद का परिवार रविवार को ट्रेन से ज्वालापुर से देहरादून लौट रहा था। इस बीच परिवार की महिला सदस्य टॉयलेट गई तो वहां देखकर हैरान रह गई।

सामने एक बच्चा, जिसकी उम्र करीब पांच माह है, टॉयलेट की गंदगी में पड़ा खेल रहा था।साथ ही आपको बता दें की महिला ने पहले तो पूरे कोच में सभी यात्रियों से इसके माता-पिता के बारे में पूछा लेकिन कोई सामने नहीं आया। इस दौरान देहरादून स्टेशन भी आ गया। लिहाजा, बच्चे को ये परिवार घर ले आया। उसका उपचार कराया। साथ ही इंदिरानगर पुलिस चौकी में इसकी सूचना भी दे दी। अभी तक कोई वारिस सामने नहीं आया है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.