चारधाम यात्रियों को दिया जाएगा 1 लाख रुपये का बीमा, मंदिर परिसर में जान जाने पर मिलेगी राशि 

By New31 Uttarakhand

बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री परिसर में यदि तीर्थयात्री की किसी भी दुर्घटना में आकस्मिक मृत्यु होती है तो मानव उत्थान सेवा समिति के सहयोग से मंदिर समिति बीमा की सुविधा देगी। चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को पहली बार एक लाख का बीमा कवर दिया गया है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री परिसर में यदि तीर्थयात्री की किसी भी दुर्घटना में आकस्मिक मृत्यु होती है,तो मानव उत्थान सेवा समिति के सहयोग से मंदिर समिति बीमा की सुविधा देगी। यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के माध्यम से बीमा राशि का भुगतान किया जाएगा।

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने इस संबंध में उपजिलाधिकारी जोशीमठ, उखीमठ, बड़कोट (यमुनोत्री), भटवाड़ी (गंगोत्री) को पत्र लिखकर सूचित किया है कि मंदिर परिसर क्षेत्र में किसी दुर्घटना पर यह बीमा कवर दिया जाएगा। पत्र में बीमा राशि के भुगतान के संबंध में बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति को सूचित करने को कहा गया है। बीमा राशि का भुगतान मंदिर समिति के माध्यम से युनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड से दिया जाएगा।

बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने मानव उत्थान सेवा समिति के संस्थापक एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पर्यटन मंत्री के प्रयासों से तीर्थयात्रियों को बीमा कवर की सुविधा मिली है। मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से बीमा का प्रीमियम युनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी को दिया गया है।

Date: 16-June-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.