चारधाम यात्रा की हुई शुरुआत, शुभ मुहूर्त में खुले केदारनाथ धाम के कपाट, CM धामी ने कि पूजा अर्चना

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा आज से शुरू हो गई है बता दे आज यानी शुक्रवार को सुबह सात बजे विधि-विधान से बाबा केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुल गये। जिस दौरान हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। जिसमे हजारों श्रद्धालुओं के जयकारों के साथ बाबा केदार की पंचमुखी डोली केदारनाथ पहुंची। वहीं गुरुवार देर शाम तक 16 हजार से अधिक श्रद्धालु भी पहले दिन बाबा केदार के दर्शन के लिए केदारपुरी पहुंच गए थे। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर वहाँ मौजूद रहे।

दरअसल केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद अब यमुनोत्री धाम के कपाट सुबह 10.29 बजे और गंगोत्री धाम के कपाट 12.25 बजे खुलेंगे। वहीं बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई को सुबह छह बजे खुलेंगे। बता दे केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम को फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है। साथ ही केदारनाथ मंदिर को 20 क्विंटल से अधिक फूलों से सजाया गया है। धाम में दर्शन के लिए इस बार श्रद्धालु आस्था पथ से जाएंगे। वही आस्था पथ पर बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था भी की गयी है। साथ ही बारिश व बर्फबारी से बचने के लिए रेन शेल्टर बनाया गया। हलाकि चारधाम यात्रा के लिए अब तक 22 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। पंजीकरण के आंकड़े को देखते हुए इस बार भी प्रदेश सरकार को चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का नया रिकॉर्ड बनने की उम्मीद है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.