चमोली पुलिस ने समझी बेजुबान की जुबान

By New31 Uttarakhand

मानव तो हर घर में पैदा होते हैं….लेकिन मानवता कुछ ही जगहों में जन्म लेती है…. मानवता और मित्र पुलिस का मधुर संयोग है… जिसे चमोली पुलिस के जवानों की और से …… हर दिन किसी न किसी तरीके से साबित किया जा रहा है…..बता दे कि….नदी किनारे फंसी गाय को ….थाना पुलिस और….. SDRF की संयुक्त टीम की और से …..रेस्क्यू कर सकुशल बाहर निकाला गया……जिसके बाद हर जगह उनके काम की तारीफ़ की जा रही है …..

दरअसल बीती 22 फरवरी को चौकी पीपलकोटी को सूचना मिली कि….. कोडिया पीपलकोटी के पास एक गाय अलकनन्दा नदी के किनारे ….150 मीटर नीचे 3 दिन से फंसी है ……..जो सामने चट्टान होने के कारण ऊपर नहीं आ पा रही है…इस दौरान रात में अंधेरा होने के कारण …..गाय का रेस्क्यू नही किया जा सका……वहीँ बीते दिन चौकी पीपलकोटी की टीम ….जल्द से जल्द आवश्यक उपकरणों के साथ ….घटनास्थल के लिए रवाना हुई…..इस दौरान चौकी पीपलकोटी की टीम और SDRF की और से …. रेस्क्यू कार्य करते हुए…. क्रेन की सहायता से 8-9 घण्टे की कडी मशक्कत के बाद ……गाय को नदी किनारे से सकुशल बाहर निकाला गया……और पशु चिकित्सालय ले जाया गया …….जहाँ उनके खाने हेतु चारे की व्यवस्था की गयी….वहीँ गाय को प्राथमिक इलाज के बाद नगर पंचायत को सौंप दिया गया ….जिसके बाद स्थानीय लोगों की और से ….पुलिस और …. SDRF टीम के काम की प्रशंसा की गयी……

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.