सीबीएसई 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। जिसे सीबीएसई की वेबसाइट पर जाकर चेक किया जा सकता है। बता दे सीबीएसई 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं में लड़कियां अव्वल रही हैं। वही 10वीं की परीक्षा में 94.75% लड़कियां पास हुई हैं। जबकि लड़के 92.71% पास हुए हैं। हालांकि लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से 2.04% बेहतर रहा है। वहीं, ट्रांसजेंडर का रिजल्ट 91.30% रहा है। साथ ही सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 91.52% लड़कियां पास हुई हैं। जबकि लड़कों का रिजल्ट 85.12% रहा है। इस साल 12वीं में लड़कों के मुकाबले लड़कियां 6.40% अधिक पास हुई हैं।
दरअसल सीबीएसई 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं में त्रिवेंद्रम यानी तिरुअनंतपुरम का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा है। हलाकि 10वीं में त्रिवेंद्रम का रिजल्ट 99.75% बच्चे पास हुए हैं और 12वीं में 99.91% बच्चे पास हुए हैं। साथ ही विजयवाड़ा 99.60% के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं, चेन्नई 99.30% रिजल्ट के साथ तीसरे नंबर पर है। जबकि दिल्ली ईस्ट का रिजल्ट 94.51 फीसदी रहा है। बता दे सीबीएसई बोर्ड ने इस साल 10वीं और 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं की है। बोर्ड ने इसका ऐलान पहले ही कर दिया था। दरअसल टॉपर्स की लिस्ट जारी न करने का मकसद बच्चों को अनहेल्दी कॉम्पिटिशन से बचाना है।