पुलिस भर्ती : दस जिलों में शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड हुए जारी, उम्मीदवार इन नियमों का जरूर रखें ध्यान 

By New31 Uttarakhand

प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती के तहत 15 मई से होने जा रही दस जिलों में शारीरिक दक्षता परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। चारधाम यात्रा की वजह से रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी व चमोली तीन जिलों में 15 जून से परीक्षा होगी, जिसके एडमिट कार्ड बाद में जारी होंगे। पुलिस कांस्टेबल के 1521 पदों के लिए प्रदेशभर से करीब 2.60 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इन उम्मीदवारों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 15 मई से कराने की घोषणा की है। लेकिन रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी व चमोली जिले में चारधाम यात्रा चलने की वजह से पुलिस मुख्यालय ने तिथि आगे बढ़ा दी है। इन जिलों में 15 जून से परीक्षा होगी। आयोग ने देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी, नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत जिले के उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार, आयोग की वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

चंपावत में चार दिन स्थगित रहेगी परीक्षा: आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि हर परीक्षा केंद्र पर एक दिन में 400 उम्मदीवारों का शारीरिक मापजोख व शारीरिक दक्षता परीक्षण होगा। चंपावत जिले में उप चुनाव की वजह से 29 मई से 31 मई और फिर तीन जून को कुल चार दिन परीक्षण नहीं होगा।

सुबह 7.30 बजे तक पहुंचना होगा केंद्र: आयोग ने साफ किया है कि परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 7.30 बजे तक अपने केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। शारीरिक दक्षता परीक्षण में फोटोयुक्त पहचान पत्र, अपना प्रवेश पत्र, दो फोटो और परीक्षण में आयु सीमा व नापजोख में छूट संबंधी जाति प्रमाण पत्र, होमगार्ड्स सेवा का प्रमाण पत्र और पर्वतीय क्षेत्र से संबंधित प्रमाण पत्र दिखाना अनिवार्य होगा। 

Date : 9-May-2022

Penned by Reeta Joshi

 

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.