मसूरी में दो दिन की खामोशी के बाद मसूरी में अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजा प्रशासन का बुलडोजर वही स्थानीय प्रशासन की टीम ने एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल की अगुवाई में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ध्वस्त कर दिए।
बता दे की एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल ने दो दिनों के बाद शहर में एक बार फिर अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही की है। वही शहर के लंढौर रोड महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के निकट हवा घर पर पुराने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए , जेसीबी मशीन से अतिक्रमण को हटाया। प्रशासन ने जिन स्थानों पर अतिक्रमण और अवैध कब्जे सरकारी संपत्ति पर किए गए उनको चिह्नित कर अतिक्रमणकारियों से अवैध कब्जा तत्काल हटाने के लिए कहा गया। लंढौर में पालिका के हवा घर पर अवैध कब्जे पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर उसको हटा दिया।
जानकारी के मुताबिक हवाघर, कूड़ेदान, सार्वजनिक शौचालयों में हुए अतिक्रमण को हटाया जा रहा, वही अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आने वाले 15 दिनों तक चलाया जाएगा। वही शहर की सड़कें, सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जे के खिलाफ कार्यवाही जारी है, जिसको देखते हुए मसूरी में अतिक्रमण के खिलाफ फिर प्रशासन का बुलडोजर गरजा है । वही देहरादून मार्ग में अवैध कब्जे और अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ कार्यवाही को एम डी डीए द्वारा देखा जाएगा। वही कई मामलों में लोगों को नोटिस दिए गए है , और उनके खिलाफ भी आने वाले दिनों में कार्यवाही होगी।
अभियान में पालिका ईओ यूडी तिवाडी, पालिका कार्यालय अधीक्षक महावीर राणा, शहर कोतवाल गिरीश चंद्र शर्मा, एसएसआई गुमान सिंह नेगी, नगर अभियंता रमेश बिष्ट आदि मौजूद थे ,अभियान के खिलाफ एसोसिएशन उतरा अतिक्रमण अभियान के खिलाफ मसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशन खुलकर विरोध में आ गया है।
Date -12/07/2022
Pennde By -Naina