उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के प्रदीप का नोएडा की सडको में दौड़ने का विडियो वाईरल होने के बाद पिथौरागढ़ ज़िले के शैलकुमारी इंटर कॉलेज में एक दिव्यांग लड़की को भाइयों द्वारा डोली में बिठाकर परीक्षा सेंटर ले जाने का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है | ये वीडियो चमाली गांव की रहने वाली संजना और उसके दो भाई पारस और आकाश का है, भाई-बहन के हौंसले की तारीफ करते हुए लोग इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे है | संजना की इन दिनों बोर्ड की परीक्षा चल रही है | लेकिन चलने में असमर्थ संजना को उसके दोनों भाई डोली में बिठाकर आधा किलोमीटर दूर स्कूल तक पहुंचा रहे है , ऐसे में दिव्यांग संजना और उसके दोनों भाइयों की लगन और मेहनत की सभी लोग तारीफ कर रहे हैं |
date : 1 अप्रैल 2022
edited by न्यूज़ 31 उत्तराखंड