बता दें की राष्ट्रीय बालिका दिवस यानी की आज बुधवार को राजभवन में उत्तराखंड की उन बहादुर बेटियों को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह सम्मानित करेंगे, जिन्होंने जान की परवाह किए बिना साहस का परिचय देते हुए गुलदार से अपनों की जान बचाई। बता दें की उत्तराखंड बाल कल्याण परिषद ने इन बेटियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है।
उत्तराखंड में एक नहीं कई ऐसे बहादुर बच्चे हैं, जिन्होंने अपनी जान पर खेलकर दूसरों की जान बचाई है, लेकिन इन बच्चों के अंतिम तिथि तक जिलों से आवेदन न भेजने से इन्हें इस बार राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार नहीं मिल पाया बहादुर बेटियों की खबर प्रकाशित होने के बाद प्रदेश सरकार की ओर से इनको पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया है। देहरादून की जिलाधिकारी सोनिका ने बाल अधिकार संरक्षण आयोग को पत्र लिखा है। डीएम ने पत्र में कहा कि राज्य की बहादुर बालिकाओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।