रिलीज हुआ ‘ब्रह्मास्त्र’ का धांसू ट्रेलर, आग के अंगारों से खेलते नजर आया ‘शिवा’

By New31 Uttarakhand

Brahmastra Trailer: ‘ब्रह्मास्त्र’ का बॉलीवुड फैंस पिछले कई साल से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. फिल्म रिलीज में अभी भी चंद महीने बचे हैं  पर उससे पहले ‘ब्रह्मास्त्र’ का ट्रेलर रिलीज करके फैंस की बेताबी को थोड़ा कम जरूर किया गया है. आपको बता दें की रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का ट्रेलर लॉन्च हो गया है. डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने बुधवार को रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट, नागार्जुन और मौनी रॉय अभिनीत अपनी मच अवेटेड फिल्म का पहला ऑफिशियल ट्रेलर जारी किया. फिल्म का ट्रेलर बहुत ही दमदार है. फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स प्रभावशाली हैं. यह बेहतरीन एक्शन, रोमांस और ड्रामा से भरपूर है. फिल्म की कहानी शिवा पर बेस्ड है, जिसका किरदार रणबीर कपूर ने निभाया है. शिवा ईशा से प्यार करता है. ईशा का किरदार आलिया भट्ट ने निभाया है.

शिवा के पास एक शक्ति है. इस शक्ति के होने की वजह से वह आग से नहीं जल सकता. इसका अहसास उसे एक नदी के घाट पर होता है. इसके बाद उसे पता चलता है कि उसका ब्रह्मास्त्र से एक रहस्यमय संबंध है और उसके भीतर एक महान शक्ति है जिसे वे अभी तक नहीं समझ पाए हैं. वो है- ‘अग्नि की शक्ति.’

अमिताभ बच्चन का किरदार शिवा को बताता है कि वह अस्त्रों की इस दुनिया से कैसे जुड़ा है और फिर शिवा किस तरह से अग्नि शक्ति रूप में ‘ब्रह्मास्त्र’ ग्रहण करता है.  ट्रेलर को लेकर फैंस एक्साइटमेंट के साथ रिएक्शन दे रहे हैं. फैंस फिल्म के वीएफएक्स इफेक्ट की तारीफें कर रहे हैं. एक फैन ने कमेंट में लिखा,”वीएफएक्स बेहतरीन है

Date: 14-June-2022

Penned by tanuja bhauryal

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.