रविवार को कोसी नदी दाबका पार में काशीपुर के गांव गुलजारपुर और बाजपुर के गांव गोबरा नई बस्ती के खनन कारोबारियों के बीच विवाद हो गया। बता दे इसी दौरान दोनों पक्षों के समर्थक आ धमके। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और तलवारें चलने लगी। आरोपियों पर तीन- चार राउंड हवाई फायरिंग करने और वाहन चढ़ाने का भी आरोप लगा है। वही मारपीट में हरवंश सिंह, सुलेंद्र सिंह, पाला सिंह, बलविंदर सिंह, सुभाष सिंह, भजन सिंह निवासी गांव गोबरा नई बस्ती बाजपुर घायल हो गए।
जिसके बाद इस घटना से खनन क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया। और वहा मौजूद लोग इधर उधर भागने लगे। हालाकि लोगों ने घायलों को बाजपुर के उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया लेकिन हालत गंभीर होने पर हरवंश सिंह, सुलेंद्र सिंह को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वही भजन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने बलविंदर सिंह, जयमल सिंह, गुरपेज सिंह और 20-25 अन्य लोगों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 307, 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी विक्रम सिंह धामी को सौप दी गई है।