भाजपा ने शुरू किया ‘आपका सुझाव, हमारा संकल्प अभियान’

By New31 Uttarakhand

बता दें की भाजपा ने बृहस्पतिवार को लोकसभा चुनाव का संकल्पपत्र तैयार करने के लिए आपका सुझाव हमारा संकल्प अभियान शुरू किया। संकल्प पत्र संयोजक एवं पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की मौजूदगी में शुरू हुए इस अभियान के तहत लोगों से सुझाव मांगे जाएंगे।इन सुझावों के आधार पर पार्टी का चुनाव संकल्पपत्र तैयार होगा। एलईडी वाहनों, पत्र पेटिकाओं, जनसंपर्क, नमो एप एवं मिस्ड कॉल के माध्यम से सुझाव मांगे जा रहे हैं। अभियान के प्रदेश संयोजक त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा, जनता ने हमें जिताने का मन बना लिया है, हमें सिर्फ इस जीत को इतना प्रचंड बनाना है कि विरोधी मतगणना स्थल तक नहीं जाएं।उन्होंने पीएम मोदी पर जनता के विश्वास का जिक्र किया।

कहा, जब 2014 में भाजपा जीती तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि जनता हमें अधिक सीट देना चाहती थी। 2019 में हमने स्पष्ट जनादेश मांगा 300 पार तो जनता ने 303 सीटें दीं। अब 2024 में 400 पार का आशीर्वाद हमें चाहिए, जिसके लिए जनता पूरी तरह तैयार है।प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र बिष्ट ने बताया, छह तरीकों से जनता के अधिक से अधिक सुझावों को एकत्र कर संकल्पपत्र तैयार किया जाएगा। जिसके तहत विशिष्टजनों से संवाद, घर-घर संपर्क, लाभार्थी संपर्क में सुझाव लिए जाएंगे। साथ ही देश में संचालित 500 एलईडी वाहनों एवं 6000 पत्र पेटिका द्वारा सुझाव एकत्र किया जाएंगे।नमो एप और मिस्ड कॉल नंबर 9090902024 के माध्यम से भी संकल्पपत्र के लिए सुझाव लिए जाएंगे। इस मौके पर प्रदेश चुनाव प्रबंध समिति संयोजक एवं राज्यसभा सांसद भाजपा राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नरेश बंसल व कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने संबोधित किया।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.