भाजपा ने उत्तराखंड में तीन सीटों पर किए प्रत्याशी रिपीट

By New31 Uttarakhand

बता दें की भाजपा ने उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों में से तीन पर उम्मीदवार रिपीट कर दिए हैं। किसी भी तरह का प्रयोग करने से बचते हुए पार्टी की चुनाव समिति ने टिहरी लोकसभा सीट से सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ से अजय टम्टा और नैनीताल-ऊधमसिंह नगर से अजय भट्ट को प्रत्याशी घोषित किया है।गढ़वाल और हरिद्वार लोकसभा सीट पर अभी पेच फंसा है। इन दोनों सीटों पर उम्मीदवार बदले जा सकते हैं।

केंद्रीय नेतृत्व ने टिहरी लोस सीट पर राजशाही परिवार पर भरोसा जताते हुए माला राज्य लक्ष्मी शाह पर फिर से भरोसा जताया है। हालांकि, प्रत्याशियों की घोषणा से पहले तक माला राज्य लक्ष्मी शाह के टिकट को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं।इस सीट पर कई दावेदारों के नाम भी सामने आ रहे थे, लेकिन अंततः माला राज्य लक्ष्मी को पार्टी ने लगातार तीसरे चुनाव अपना उम्मीदवार बनाया है। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा सीट पर पार्टी ने अजय टम्टा पर फिर से विश्वास जताया है। इस सीट को लेकर अटकलों का बाजार खासा गर्म था।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.