वित्त मंत्री सीतारमण के पति का बड़ा बयान, देश में दोबारा नहीं होंगे चुनाव

By New31 Uttarakhand

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पति और अर्थशास्त्री परकला प्रभाकर ने लोकसभा चुनाव से पहले एक बड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, की अगर 2024 में दोबारा यही सरकार बनती है तो उसके बाद फिर कभी चुनाव नहीं होंगे। बात हैरान करने वाली है लेकिन परकला प्रभाकर जाने-माने अर्थशास्त्री हैं उनका मानना है अगर 2024 में फिर से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो देश में फिर कभी भी चुनाव नहीं होंगे। क्युकी देश का संविधान बदल जाएगा।

अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जो की कांग्रेस पार्टी की तरफ से शेयर किया गया है। हालांकि परकला प्रभाकर पहले भी मौजूदा सरकार पर कई गंभीर आरोप लगा चुके हैं। बता दे परकला प्रभाकर ने पत्रकार दीपक शर्मा को हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में मौजूदा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की “ऐसी संभावना है कि अगर यही सरकार दोबारा सत्ता में आती है तो फिर आप एक और चुनाव की उम्मीद मत कीजिए. इसके बाद चुनाव होगा ही नहीं। देश का संविधान और नक्शा पूरी तरह से बदल जाएगा। आप लाल किले से नफरत की बातें सुनेंगे। जो बहुत ही खतरनाक है। जो आज मणिपुर में हो रहा है वह कहीं भी हो सकता है. किसानों और लद्दाख जैसा हाल पूरे देश में होने वाला है”।

साथ ही इससे पहले भी प्रभाकर नोटबंदी, महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर कई बार सरकार को घेर चुके हैं. इसके अलावा परकला प्रभाकर ने हाल ही में इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर भी अपनी टिप्पणी दी थी उन्होंने कहा था की इलेक्टोरल बॉन्ड सिर्फ देश का सबसे बड़ा घोटाला नहीं बल्कि दुनिया का सबसे बड़ा स्कैम है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.