बता दें की कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने एक एक रैली के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और उनकी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर एक बयान दिया था। इसे लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। बिग बी ने अभी तक इस बयान को लेकर प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन उन्होंने ट्विटर पर एक गुप्ता पोस्ट साझा किया है।
उन्होंने अपने पोस्ट में बिना किसी रका नाम लिए करारा निशाना साधा है। अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट को लेकर यूजर्स का कहना है कि उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए राहुल गांधी को मुंहतोड़ जवाब देते हुए उनकी बोलती बंद कर दी है। बिग बी ने खुलासा किया कि वह सब कुछ एक तरफ रख कर शाम को अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित कर रहे थे। बिग बी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कमेंट कर कहा, ‘टी 4929 – वर्कआउट का समय.. शरीर की गतिशीलता.. दिमाग का लचीलापन.. बाकी सब इंतजार कर सकते हैं।’