महिला हॉकी स्पेन में चल रहे महिला हॉकी वर्ल्ड कप (Women’s Hockey World Cup 2022 ) में भारतीय टीम (Indian Women’s Hockey Team ) का सफर सोमवार को खत्म हो गया. यहां एक अहम मुकाबले में भारतीय टीम को मेजबान स्पेन ( Spain) के हाथों रोमांचक शिकस्त मिली. स्पेन ने फुल-टाइम से ठीक 3 मिनट पहले गोल कर भारत की सभी उम्मीदों को खत्म कर दिया|
इससे पहले भारतीय टीम पूल-बी में हुए अपने तीनों मुकाबलों में भी कोई जीत दर्ज नहीं कर पाई थी. भारतीय टीम के दो मैच ड्रॉ रहे थे बाकि एक मुकाबले में उसे हार मिली थी. कप में सोमवार को मेजबान स्पेन ने भारतीय टीम को 1-0 से शिकस्त दी.
भारतीय टीम ने शुरुआत में दमदार खेल दिखाया| दोनों टीमों के बीच तीन क्वार्टर तक बराबरी की टक्कर देखनें को मिली. लेकिन चौथे क्वार्टर में स्पेन के के हमले तेज हो गए. स्पेन के फॉरवर्ड लगातार भारतीय रक्षा पंक्ति को भेद रहे थे, हालांकि ये हमले गोल में तब्दील नहीं हो पा रहे थे. मैच में जब 3 मिनट का खेल बाकी था, तब भारतीय रक्षापंक्ति बिखर गई और स्पेन ने गोल कर दिया. यह गोल निर्णायक साबित हुआ और भारत 1-0 से हार गया.
भारत के लिए ये वर्ल्ड कप बेहद ही खराब में साबित हुआ. टीम को चार में से एक भी मुकाबले में जीत नसीब नहीं हुई, पूली बी के मुकाबलों में इंग्लैंड और चीन ने भारत के साथ 1-1 से मुकाबले ड्रॉ खेले. वहीं न्यूजीलैंड ने 4-3 और स्पेन ने 1-0 से भारतीय टीम को मात दी.
DATE- 11/2/2022
PENNDE BY- SONIYA RANA