राहुल गांधी ने लुधियाना से शुरू की भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा लुधियाना जिले के पंजाब दोराहा से फिर शुरू हुई। इस दौरान यात्रा में कई पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।
हालांकि भारत जोड़ो यात्रा दूसरे दिन घनी धुंध के कारण यात्रा 1 घंटे देरी से शुरू हुई थी।
लुधियाना। पंजाब में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दूसरे दिन घनी धुंध के कारण यात्रा 1 घंटे के लिए रूक गई। हालांकि पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने पहले ही यात्रा के संचालकों से कहा था कि पंजाब में घनी धुंध पड़ रही है इसलिए सुबह 6:00 बजे की बजाय 7:00 बजे यात्रा आरंभ की जाए।

सुबह घनी धुंध के कारण एक घंटा यात्रा देर से शुरू हुई और कई स्थानों पर नहीं रुकी। यात्रा को निकले 1 घंटा बीत जाने के बावजूद अभी साहनेवाल के आस-पास इलाके में घनी धुंध छाई हुई है। राहुल गांधी इस कड़ाके की ठंड में अपनी टी-शर्ट में ही यात्रा में निकले हुए हैं। भारत जोड़ो यात्रा से कश्मीर के लिए जायेगी।