भगवंत मान ने संभाली पंजाब की कमान, शहीद भगत सिंह के गांव में ली सीएम पद की शपथ

By New31 Uttarakhand

आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत के बाद भगवंत मान ने आज नवांशहर के खटकड़ कलां में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। भगवंत मान ने मुख्‍यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ पंजाबी में ली। समारोह स्‍थल पर राज्‍यपाल बनवारी लाल पुरोहित के पहुंचने के बाद शपथ ग्रहण समारोह शुरू हुआ। समारोह की शुरुआत राष्‍ट्रगान से शुरु हुयी । इसके बाद भगवंत मान ने शपथ ली। शपथ लेने के बाद मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने समारोह में पहुंचे लोगों को संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि जिन्होंने आप को वोट नहीं दिया है यह उनकी भी सरकार है। किसी से कोई भेदभाव नहीं होगा और कहा कि वह भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा के लिए काम करेंगे। यह सब कुछ जनता के सहयोग से ही संभव है।

शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी समारोह में शामिल होने आए। सुबह उन्‍होंने ट्वीट में कहा है कि ‘ आज पंजाब के लिए बहुत बड़ा दिन है। नई उम्मीद की इस सुनहरी सुबह में आज पूरा पंजाब इकठ्ठा होकर एक खुशहाल पंजाब बनाने की शपथ लेगा। उस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए मैं भी शहीद भगत सिंह के पैतृक गाँव खटकड़ कलां के लिए रवाना हो गया हूं।’ आप के कन्‍वीनर और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल, दिल्‍ली के उपमुख्‍यमंत्री व पंजाब आप के प्रभारी मनीष सिसोदिया भी पीली पगड़ी में समारोह में मौजूद रहे|

समारोह स्‍थल पर शपथ ग्रहण समारोह में सभी अतिथि पहुंचे । 49 साल के भगवंत मान पंजाब के दूसरे सबसे कम उम्र के मुख्‍यमंत्री हैं। पंजाब के सबसे कम उम्र के मुख्‍यमंत्री प्रकाश सिंह बादल रहे हैं। समारोह स्‍थल पर आम आदमी पार्टी के नेता व राज्‍यसभा सदस्‍य संजय सिंह भी पहुंचे।समारोह स्‍थल के मंच पर दिल्‍ली के मंत्री पहुंचे।

समारोह पर मशहूर पंजाबी व सूफी गायक गुरदास मान भी पहुंचे

समारोह में पंजाबी सूफी गायक भगवंत मान भी पहुंचे ,समारोह में लोग ‘ मेरा रंग दे बसंती चोला’ गीत गा रहे हैं और झूम रहे हैं। समारोह स्‍थल पर लोग केसरिया व पीली पगड़ी और महिलाएं केसरिया दुपट्टे में नजर आईं। मंच पर शहीदे आजम भगत सिंह और डा. भीमराव अंबेडरकर की फोटो लगी हुई थीं। मंच से देशभक्ति के गीत और आप की जीत को बयां करने वाले गाने बज रहे थे।चारों ओर उत्‍साह का सैलाब उमड़ रहा था। समारोह स्‍थल के आसपास और समारोह वाले रास्‍तों में लंगर भी लगाए गए। समारोह स्‍थल पर भारी भीड़ उमड़ी है। लोगों में काफी जोश-खरोश है। लोग भगवंत मान को शपथ ग्रहण करते हुए देखने के लिए काफी उत्‍सुक थे।

19 मार्च को कैबिनेट के अन्य मंत्री लेंगे शपथ

समारोह को यादगार बनाने के लिए आम आदमी पार्टी बनने वाली सरकार ने पूरा जोर लगाया। आज भगवंत मान अकेले शपथ ली और बताया जाता है कि उनके मंत्री 19 मार्च को शपथ लेंगे। समारोह में आप नेता पहुंचे। समारोह स्‍थल और इसके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।

published date :- 16 मार्च 2022

Penned by:- REETA JOSHI

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.